हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के काला डुमरिया गांव में कुआं में गिरे बकरी को बचाने गए चाचा भतीजा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के बगीचा में एक छोटा कुआं में बकरी डूब गया था जिसे निकालने के लिए पहले बकरी मालिक नरसिंह सिंह उम्र करीब 35 वर्ष गया था जो उस कुएं के अंदर जाकर निकालने के लिए गया हुआ था लेकिन वो कुएं में ही रह गया।
जिसे देखकर दूसरा व्यक्ति सुबोध सिंह उम्र करीब 25 वर्ष रिश्ते में लग रहे चाचा की जान बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा लेकिन दूसरा व्यक्ति भी कुँए में डूब गया और मौत हो गई। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद तीसरा व्यक्ति बिपिन कुमार कुआँ में कमर में रस्सी बांधकर गया लेकिन आधा दूर जाते ही वह बेहोश हो गया जिसके बाद मौजूद लोगों ने उसे जल्द ही कुआँ से बाहर निकाला तो देखा कि बेहोशी की हालत में है।
जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा मुँह पर पानी मारने के बाद होश में आया। हालांकि होश में आने के बाद बिपिन ने मौजूद लोगों को बताया कि कुँए में थोड़ा दूर जाने के बाद कुछ पता नहीं चलता है की कहाँ है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुँए से विषैली गैस के कारण लोग बेहोश हो रहे थे। लगता है कुँए की पानी जहरीला बन गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार दल बल के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
वही सूचना दी जाने के बाद बसंतराय थाना प्रभारी रौशन कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण ने काला डुमरिया विश्वासखानी मुख्य मार्ग पर शव को रखकर लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महागामा अंचलाधिकारी रंजन यादव के साथ साथ विधायक प्रतिनिधि बिपिन बिहारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण मानने को तैयार हुए।
जिसके बाद निजी तौर पर सहायता राशि महागामा विधायक प्रतिनिधि बिपिन बिहारी,के द्वारा विधायक कोष से पांच हजार अंचलाधिकारी महागामा रंजन यादव के द्वारा पांच हजार और विश्वाशखनी पंचायत मुखिया कंचन माला के द्वारा तत्काल पांच हजार मृतक के दोनों परिजनों को दिया गया।वहीं अंचलाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि द्वारा मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया गया कि सरकारी तौर पर मिलने वाले योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
जिसके बाद हनवारा पुलिस ने दोनो मृतक को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। वही मृतक नरसिंह सिंह अपने दो छोटे पुत्र सौरभ कुमार 10, आर्यन कुमार 2 साल और एक बेटी मनीषा कुमारी को छोड़ गए। वहीं परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया था



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें